'स्वस्थ मानव जीवन' पर कार्यशाला
पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चाईबासा के माधव सभागार में योग एवं स्वस्थ मानव जीवन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला हुई।
जासं, चाईबासा : पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चाईबासा के माधव सभागार में योग एवं स्वस्थ मानव जीवन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला हुई। जिसका उद्घाटन विद्या विकास समिति झारखंड के प्रवासी कार्यकर्ता व जमशेदपुर विभाग के विभाग निरीक्षक पंकज कुमार मिश्रा प्रधानाचार्य कुश्ण कुमार सिंह व प्रभारी प्रधानाचार्य अरविंद कुमार पांडेय ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन व पुष्प अर्पित कर किया। इस दौरान विद्यालय के योग प्रमुख संजय कुमार द्वारा कक्षा शश्ठ से नवम तक के भैया बहनों को व्यवहारिक व सैद्धांतिक जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि ने अपने आशीर्वचन में कहा कि योग से हमारा शरीर स्वस्थ व निरोग रहता है। इससे हमारी दिनचर्या व्यवस्थित हो जाती है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ शरीर का विकास होता है इसलिए अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाना चाहिए। योग प्रमुख संजय कुमार के द्वारा योग के अर्थ व महत्व पर विस्तार से बताया गया।