बडबिल में तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को कुचला, मौत Chaibasa News
बड़बिल इलाके में तेज रफ्तार एक ट्रक ने महिला को कुचल दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। नाराज लोगों ने शव के साथ सड़क जाम किया।
By Rakesh RanjanEdited By: Published: Thu, 11 Jul 2019 03:35 PM (IST)Updated: Thu, 11 Jul 2019 03:35 PM (IST)
बड़बिल, जेएनएन। तेज रफ्तार का कहर एक महिला पर टूटा। तेज गति से गुजर रहे ट्रक ने महिला को कुचल दिया। उसकी मौत मौके पर हो गई। यह हादसा हुआ गुरुवार को बड़बिल थाना इलाके में।
जोड़ा के भद्रासाही के टोंटो ग्राम से गुजरनेवाले राष्ट्रीय राजपथ 520 पर टोंटो ग्राम की मांझीसाही निवासी 52 वर्षीय सुकमती साहू को ट्रक ने अपनी चपेट में लिया। वह होटल से निकल कर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहा एक 14 चक्का ट्रक ओडी 09 के 2179 ने धक्का मारा। धक्का इतना जोरदार था कि सुकमती दूर छिटक कर गड्ढे में समा गई। घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो सड़क पर उतरे और भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने की मांग की। बड़बिल पुलिस घटनास्थल पर पहुंच आक्रोशित ग्रामीणों को नियंत्रण में करते हुए शव को कब्जे में लेने के साथ-साथ ट्रक को भी जब्त कर बड़बिल थाना ले गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें