नौकरी के लालच में पति की हत्या, पत्नी को जेल
अनुकंपा पर नौकरी हासिल करने के लिए एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। घटना झारखंड की है।
जासं, चाईबासा। रेलकर्मी राजीव कुमार सिंह की हत्या के आरोप में पत्नी अनीता सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। राजीव के पिता रामविलास सिंह ने बहू अनीता सिंह समेत अन्य पर अनुकंपा पर नौकरी हासिल करने के लिए इस घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है।
राजीव के पिता ने अनीता सिंह, उसकी छोटी बहन रूमा कुमारी, भाई मुन्ना कुमार, मां शारदा देवी व अज्ञात पर मुफ्फसिल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में कहा गया है कि राजीव कुमार सिंह की शादी 2007 में साहिबगंज निवासी अनीता सिंह से हुई थी। दोनों की ढाई वर्ष की एक बेटी है।
काम का बहाना बनाकर अनीता सिंह कई महीने तक बाहर चली जाती थी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कई बार झगड़ा हुआ। अनीता का किसी अन्य युवक के साथ अवैध संबंध है। करीब पांच साल पूर्व राजीव की रेलवे में नौकरी लग गई। वह चाईबासा गाड़ीखाना में रहकर नौकरी करने लगा। इसकी खबर मिलते ही अनीता वापस लौट आई थी।
यह भी पढ़ेंः मिस्ड कॉल से प्यार, इजहार ए इश्क और देह व्यापार