Move to Jagran APP

भूख से बिलख रहे थे बच्चे, पत्नी को पीट कर मार डाला

murder of wife. बच्चों को भूख से बिलखते देखकर पति ने पत्नी को लाठी से पीट-पीट कर मार डाला।

By Edited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 10:50 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 02:39 PM (IST)
भूख से बिलख रहे थे बच्चे, पत्नी को पीट कर मार डाला
भूख से बिलख रहे थे बच्चे, पत्नी को पीट कर मार डाला

चाईबासा/मनोहरपुर, जेएनएन। झारखंड में पश्चिम सिंहभूम जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र के सलाई गांव में बच्चों को भूख से बिलखते देखकर पति ने पत्नी को लाठी से पीट-पीट कर मार डाला। मृतका सावित्री पुरती की हत्या के आरोप में पुलिस ने पति जेना पुरती को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।

prime article banner

पुलिस के अनुसार, पति जब अपनी पत्नी के साथ हड़िया पीकर वापस घर लौटा तो बच्चे घर में भूख से बिलख रहे थे। पति ने जब खाना के बारे में पूछा तो नशे में पत्नी ने कुछ ऐसा कहा कि पति ने अपना आपा खो दिया। घर में रखे डंडे से पत्नी पर प्रहार कर दिया। इसके बाद पति बाहर आकर सो गया। सुबह जब उसने अपनी पत्नी को देखा तो वह मर चुकी थी। रविवार को पुलिस को सूचना मिली तो उसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। साथ ही आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश कुमार त्रिपाठी ने मनोहरपुर थाने में बताया कि मृतका सावित्री पूरती की उम्र 40 वर्ष थी।

घटना की जानकारी गांव के लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। उन्होंने बताया कि पति और पत्नी हड़िया पीकर घर आए। भोजन नहीं बना था। बच्चे भूख से रो रहे थे। पति ने इसी बात को लेकर पत्नी के सिर पर डंडे से वार किया। उसे तब पता भी नहीं चला कि पति मर गई है। सुबह उठकर देखा तो सावित्री मर गई थी। छोटानागरा थाना के प्रभारी सतबीर सिंह पुलिस बल के साथ छानबीन करने के लिए मौके पर गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.