Cyclone : एम्फान तूफान को लेकर पश्चिम सिंहभूम हाई अलर्ट पर Chaibasa News
बंगाल की खाड़ी में उठ रहे तूफान अम्फान कई राज्यों के लिए खतरा बन सकता है। जिसको लेकर पश्चिम सिंहभूम जिले में हाई अलर्ट घोषित किया गया है।
चाईबासा (जेएनएन)। बंगाल की खाड़ी में उठ रहे तूफान अम्फान कई राज्यों के लिए खतरा बन सकता है। जिसको लेकर पश्चिम सिंहभूम जिले में हाई अलर्ट घोषित किया गया है।
उपायुक्त अरवा राजकमल ने बताया कि पश्चिम सिंहभूम जिले को हाई अलर्ट पर रखा गया है। जिसको लेकर सारी तैयारियां कर दी गई है। हालांकि पहले से ही कोरोना को देखते हुए जिले में आपदा घोषित थी। उसी के तहत जो तैयारियां थी जिसमें शेल्टर होम बनाए गए थे उसे भी जरूरत पड़ने पर उपयोग में लाया जा सकता है और लोगों को राहत पहुंचाने के लिए पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है और एनडीआरएफ की टीम को भी जिले में बुलाया जा रहा है ताकि अगर उसकी भी आवश्यकता पड़े तो आपदा से निपटने के लिए उनका भी सहयोग लिया जा सकेगा। कोरोना संकट के बीच एक भयानक चक्रवात ने चिंता बढ़ा दी है।
बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब एक भयानक चक्रवात में बदल गया है। चक्रवात 'अम्फान' तेजी से ओडिशा की तट की ओर बढ़ रहा है। अम्फान तूफान के वजह से आज दोपहर ओड़िसा के तटीय इलाकों में तेज हवा चली ओड़िसा सरकार ने 11 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा। तूफान देर शाम तक दिखा सकता है विकराल रूप।
विभाग ने अम्फान को देखते हुए झारखंड के 2 जिलों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में येलो वार्निंग जारी कर दी गयी है। साथ ही एनडीआरएफ की टीम को भी किसी भी हालात से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अम्फान झारखंड के 2 जिलों में तबाही मचा सकता है।
जिसे देखते हुए तूफान से निपटने के लिए तमाम तैयारियां मुकम्मल तौर पर पूरी कर ली जा रही है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है की ओडिशा के तट की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात अम्फान अगले 12 घंटो में भयानक रूप ले सकता है।