Move to Jagran APP

पश्चिमी ¨सहभूम चैंबर ने बस दुर्घटना पर जताई संवेदना

चाईबासा : पश्चिमी ¨सहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, चाईबासा ने कल हुई दर्दनाक बस दु

By Edited By: Published: Thu, 22 Sep 2016 07:28 PM (IST)Updated: Thu, 22 Sep 2016 07:28 PM (IST)
पश्चिमी ¨सहभूम चैंबर ने बस दुर्घटना पर जताई संवेदना

चाईबासा : पश्चिमी ¨सहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, चाईबासा ने कल हुई दर्दनाक बस दुर्घटना दुर्घटना के हताहतों के प्रति शोक-संवेदना प्रकट की है। अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल ने कहा कि यह एक बहुत ही दुखद हादसा था। चैंबर परिवार दुर्घटना में मृत लोगों के परिवार के साथ है। ईश्वर उन्हें इस मुसीबत की घड़ी में उबरने की शक्ति प्रदान करें। साथ ही घायल व्यक्तियों के भी शीध्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं। राजकुमार मुंधड़ा ने सदर अस्पताल के सभी कर्मचारियों की कार्यकुशलता की तारीफ की। प्रशासन ने अगर तुरंत कार्यवाही नही की होती तो शायद हताहतों की संख्या में और वृद्धि हो सकती थी। संयोजक विकास ने चेंबर के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया। सूचना मिलते ही चेंबर के सदस्य तुरंत अस्पताल पहुंच कर अस्पताल कर्मियों को सहयोग प्रदान किया। उनके आग्रह पर घायलों के लिए पहले बिस्कुट एवं पानी की व्यवस्था की। फिर चाय भी मंगवाई गई। रात में सभी घायलों एवं अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को पावरोटी एवं दूध दिया गया। गम्भीर रूप से घायलों को जमशेदपुर रेफर करवाने एवं एंबुलेंस से भेजवाने में उपाध्यक्ष इन्दर पसारी ने अहम भूमिका निभाई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.