Move to Jagran APP

मजबूत लोकतंत्र के लिए शिक्षित व्यक्ति को चुनाव जरूरी : बाबूलाल

नेहरू युवा केन्द्र की ओर से मझगांव प्रखंड के तरतरिया पंचायत में 10वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Jan 2020 09:41 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jan 2020 06:18 AM (IST)
मजबूत लोकतंत्र के लिए शिक्षित व्यक्ति को चुनाव जरूरी : बाबूलाल
मजबूत लोकतंत्र के लिए शिक्षित व्यक्ति को चुनाव जरूरी : बाबूलाल

संवाद सहयोगी, चाईबासा : नेहरू युवा केन्द्र की ओर से मझगांव प्रखंड के तरतरिया पंचायत में 10वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया।

loksabha election banner

इस मौके पर मुखिया बाबूलाल तिरिया ने कहा कि संविधान के मौलिक अधिकारों के बारे में आम जनता को पूरी जानकारी होनी चाहिए। मतदाताओं को जागरूक होकर अपने मत का सदुपयोग करना आवश्यक है। जिससे एक अच्छे व्यक्ति को चुन कर देश में मजबूत लोकतंत्र बनाया जाये। जब तक लोग अपने मतों के लिए जागरूक नहीं होंगे हमें अपना अधिकार नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी के लिए एक वोट ही देश को दिशा देने के लिए काफी होता है। हम चुनाव के समय ऐसे व्यक्ति को चुन सकते हैं जो हमारे विकास के बारे अपनी बात सदन में मजबूती के साथ रख सके। एक जनप्रतिनिधि से हजारो, लाखों लोगों की उम्मीद जुड़ी होती है। लोकतंत्र हमें मतदान का अधिकार देता है। खासकर युवा वर्ग को इस बारे सोचने की जरुरत है जो एक शिक्षित व्यक्ति को ही चुनकर अपना प्रतिनिधि बनायें। ग्रामीण मुंडा नंदलाल तिरिया ने कहा कि तरतरिया पंचायत का युवा मंडल विकास कार्य लगातार कर रहा है। युवा मंडल को सक्रिय होकर कार्य करने की जरुरत है। जिससे क्षेत्र की समस्या को उचित जगह तक पहुंचा कर विकास का आयाम तय किया जा सके। इसके बाद राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ ग्रहण आयोजित किया गया। इस मौके पर भीमसेन पिगुवा, क्षितिज कुमार, मनमोहन जेराई, हरिश तिरिया, संजीव तिरिया समेत अन्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.