Move to Jagran APP

97वीं जयंती पर याद किए गए विनोद बिहारी महतो

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : आदिवासी कुड़मी समाज ने रविवार को झारखंड आंदोलनकारी विनोद बिहारी की जयंती मनाई गई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Sep 2018 12:25 AM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 12:25 AM (IST)
97वीं जयंती पर याद किए गए विनोद बिहारी महतो
97वीं जयंती पर याद किए गए विनोद बिहारी महतो

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : आदिवासी कुड़मी समाज ने रविवार को झारखंड आंदोलनकारी विनोद बिहारी महतो की 97वीं जयंती पर उन्हें याद किया। आसनतलिया स्थित शहीद निर्मल महतो कुड़मी भवन में आयोजित कार्यक्रम में समाज की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर जिला सचिव संजीव महतो ने कहा कि विनोद बाबू मानवतावादी, क्रांतिकारी और ¨जदादिल इंसान थे। वे राजनेता कम जननेता ज्यादा थे। विनोद बाबू ने झारखंड अलग राज्य आंदोलन को नई दिशा दी थी। सामाजिक चेतना मंच संरक्षक खगेश्वर महतो ने उनकी जीवनी को पूरे वृतांत से बताया। आदिवासी कुड़मी समाज के जिला उपाध्यक्ष रत्नाकर महतो ने समाज को एकजुट होकर उनकी वर्षों पुरानी मांग कुड़मियों को अनुसूचित जनजाति में पुन: शामिल करने एवं कुड़माली भाषा, संस्कृति को समूचित प्रतिष्ठा दिलाने तथा संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की। इस मौके पर गणेश्वर महतो, शंकर लाल महतो, रवि महतो, रोशन महतो, दिनेश महतो, अजय महतो आदि उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.