शिशु मंदिर स्कूल में मनाया गया विजय दिवस
पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में सोमवार को विजय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सेवानिवृत जवान रेनबो बोदरा जिला प्रमुख संतोष कुमार सिन्हा विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष रामस्वरूप पोद्दार कोषाध्यक्ष गणपत राम अग्रवाल विद्यालय प्रधानाचार्य सीमा पालित द्वारा संयुक्त रूप से दीप जलाकर और वंदना गीत गाकर किया गया।
संवाद सूत्र, नोवामुंडी : पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में सोमवार को विजय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सेवानिवृत जवान रेनबो बोदरा, जिला प्रमुख संतोष कुमार सिन्हा, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष रामस्वरूप पोद्दार, कोषाध्यक्ष गणपत राम अग्रवाल, विद्यालय प्रधानाचार्य सीमा पालित द्वारा संयुक्त रूप से दीप जलाकर और वंदना गीत गाकर किया गया। विद्यालय के भैया-बहनों ने देश भक्ति गीत नृत्य प्रस्तुत किया। भैया-बहनों ने विजय दिवस को लेकर भाषण भी दिया। रेनबो बोदरा ने बच्चों को अपने मन में देश भक्ति जागृत करने की सलाह देते हुए अपने अनुभवों को साझा किया। प्रधानाचार्य सीमा पालित ने बताया कि 16 दिसंबर को विजय दिवस कहा जाता है।आज के दिन वर्ष 1971 में भारत-पाक युद्ध के दौरान भारत ने पाकिस्तान पर विजय हासिल की थी। इसी जीत को पूरा हिन्दुस्तान'विजय दिवस'के रूप में मनाता है। बताया कि 16 दिसंबर 1971 को ढाका में 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया था। युद्ध के 12 दिनों में अनेक भारतीय जवान शहीद हुए और हजारों जख्मी भी हुए थे। पाक सेना का नेतृत्व कर रहे लेफ्टिनेंट जनरल एके नियाजी ने अपने 93 हजार सैनिकों के साथ भारतीय सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा के सामने आत्मसमर्पण कर हार स्वीकारी थी। इसी को लेकर देश में विजय दिवस मनाया जाता है। मंच संचालन पुष्पा साहू एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधन समिति अध्यक्ष रामस्वरूप पोद्दार ने की।