अज्ञात बीमार को अस्पताल में कराया भर्ती
जागरण संवाददाता चक्रधरपुर चक्रधरपुर में गरीब असहाय बीमार व्यक्ति को वार्ड पार्षद लालजी प्रस
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : चक्रधरपुर में गरीब असहाय बीमार व्यक्ति को वार्ड पार्षद लालजी प्रसाद एवं जीआरपी थाना प्रभारी उमेश कुमार सिंह के सहयोग से अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह से बीमार व्यक्ति नग्न अवस्था में चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के बाहर एक पेड़ के नीचे सोया हुआ था। जब इसकी जानकारी वार्ड पार्षद लालजी प्रसाद एवं जीआरपी थाना प्रभारी उमेश कुमार सिंह को हुई तो दोनों ने पहुंचकर पहले व्यक्ति को चादर से ढंक दिया। लेकिन बीमार व्यक्ति कुछ देर के बाद थर-थर कांपने लगा। यह देखकर पार्षद ने अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आरएन सोरेन से फोन में वार्ता कर एंबुलेंस की मांग की। जिसके बाद बीमार व्यक्ति को एंबुलेंस में उठाकर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया।