कोयना नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति शव
थाना क्षेत्र के साइडिग के समीप कोयना नदी के किनारे से पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के शव को बरामद किया है। शव को पुलिस पोस्टमार्टम में भेज मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक शनिवार की दोपहर कुछ मछुआरे मछली मारने कोयना नदी के किनारे गए थे।
By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 12:23 AM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 06:21 AM (IST)
संसू, मनोहरपुर : थाना क्षेत्र के साइडिग के समीप कोयना नदी के किनारे से पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के शव को बरामद किया है। शव को पुलिस पोस्टमार्टम में भेज मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक शनिवार की दोपहर कुछ मछुआरे मछली मारने कोयना नदी के किनारे गए थे। इसी दौरान मछुआरों ने शव को देखा तथा इसकी सूचना ग्रामीणों व पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम में भेज दिया। शव की पहचान नहीं हो पाई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें