Move to Jagran APP

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा चाईबासा में, दिशा की बैठक में ले रहे भाग Chaibasa News

खूंटी के सांसद और केंद्रीय आदिवासी कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा के दौरे पर हैं। वे यहां समाहरणालय परिसर में दिशा की बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Thu, 29 Aug 2019 01:43 PM (IST)Updated: Thu, 29 Aug 2019 02:52 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा चाईबासा में, दिशा की बैठक में ले रहे भाग Chaibasa News
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा चाईबासा में, दिशा की बैठक में ले रहे भाग Chaibasa News

चाईबासा, जेएनएन। खूंटी के सांसद और केंद्रीय आदिवासी कल्‍याण मंत्री अर्जुन मुंडा पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा के दौरे पर हैं। वे यहां समाहरणालय परिसर में जिला निगरानी अनुश्रवण समिति (दिशा)  की बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की जाती है और आवश्यक निर्देश दिए जाते हैं।

loksabha election banner

अर्जुन मुंडा को केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने झारखंड के छह जिलों के दिशा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। बैठक में सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा, जिला परिषद अध्यक्ष लालमुनि पूर्ति, चाईबासा के विधायक दीपक बिरुवा, मझगांव विधायक निरल पुरती, मनोहरपुर की विधायक जोबा मांझी, चक्रधरपुर के विधायक शशि भूषण सामड, खरसावां के विधायक दशरथ गागराई, उपायुक्त अरवा राजकमल, उप विकास आयुक्त आदित्य रंजन सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.