अनियंत्रित ट्रेलर खाई में गिरा, चालक गंभीर
संसू, नोवामुंडी : नोवामुंडी-जगन्नाथपुर मुख्य सड़क पर शनिवार सुबह कोटगढ़ के निकट तेज गति से आ रहा ट्रेलर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। खाई में वाहन गिरने के कारण ट्रेलर का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 11:20 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 11:20 PM (IST)
संसू, नोवामुंडी : नोवामुंडी-जगन्नाथपुर मुख्य सड़क पर शनिवार सुबह कोटगढ़ के निकट तेज गति से आ रहा ट्रेलर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। खाई में वाहन गिरने के कारण ट्रेलर का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे में चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आसपास मौजूद लोगों के सहयोग से जख्मी चालक को जमशेदपुर भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त टेलर जमशेदपुर का बताया जाता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें