घायल श्रमिक पैसे के अभाव में नहीं आ पा रहा चाईबासा
संवाद सूत्र मझगांव शनिवार शाम सात बजे मझगांव-अंधारी मुख्य सड़क के नीचे टोला में बाइक के धक्के से जख्मी हुआ मजदूर असगर अली पैसे के अभाव में अपना इलाज कराने में असमर्थ है। दुर्घटना के बाद उसे मझगांव रेफल अस्पताल से सदर अस्पताल चाईबासा रेफर किया गया था।
संवाद सूत्र, मझगांव : शनिवार शाम सात बजे मझगांव-अंधारी मुख्य सड़क के नीचे टोला में बाइक के धक्के से जख्मी हुआ मजदूर असगर अली पैसे के अभाव में अपना इलाज कराने में असमर्थ है। दुर्घटना के बाद उसे मझगांव रेफल अस्पताल से सदर अस्पताल चाईबासा रेफर किया गया था। लेकिन वह अपने डेरा घर चला गया। मालूम हो कि शुक्रवार की शाम को बाइक चालक श्याम हेंब्रम नशे में धुत होकर मोटरसाइकिल से अंधारी की ओर जा रहा था। नीचे टोला में तीखे मोड़ के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे राहगीर असगर अली को धक्का मार कर जख्मी कर दिया। स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे मझगांव रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया था। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया गया था। उसके दायां पांव व हाथ में फ्रैक्चर होने की संभावना के कारण उसे रेफर किया गया है। बांकुड़ा निवासी राज मिस्त्री असगर अली की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण मझगांव में अपने डेरा में ही पड़ा हुआ है। घायल का रिश्तेदार सुकूर अली बंगाल से बुधवार को ही मजदूरी करने पहुंचा है। मझगांव रेफरल अस्पताल से 108 डायल कर एम्बुलेंस की मांग की गयी थी एम्बुलेंस सेवा भी नहीं मिली। इधर मझगांव पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक जब्त कर चालक को राहगीर असगर अली को इलाज करवाकर थाने आने की नसीहत दी है।