Move to Jagran APP

दो साल बाद लौटा गांव, सात-आठ लोगों ने घेरकर मार डाला Chaibasa News

पश्चिम सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के केंजरा गांव में दो वर्ष बाद घर लौटे गोबाय दोराईबुरु की गांव के सात लोगों ने मिल कर हत्या कर दी।

By Edited By: Published: Wed, 03 Jul 2019 04:28 AM (IST)Updated: Wed, 03 Jul 2019 12:59 PM (IST)
दो साल बाद लौटा गांव, सात-आठ लोगों ने घेरकर मार डाला Chaibasa News
दो साल बाद लौटा गांव, सात-आठ लोगों ने घेरकर मार डाला Chaibasa News

संवाद सूत्र, झींकपानी : पश्चिम सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के केंजरा गांव में दो वर्ष बाद घर लौटे गोबाय दोराईबुरु की सोमवार को सात लोगों ने मिल कर हत्या कर दी। दरअसल, गोबाय दोराईबुरु को दो वर्ष पूर्व डायन के आरोप में परिवार सहित गांव से निकाल दिया गया था। शव अभी बरामद नहीं हुआ है। गोबाय दोराईबुरु की पत्‍‌नी सूना दोराईबुरु ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपितों में मंगल सिंह दौराईबुरु, प्रधान दोराईबुरु, जुंबा हेस्सा, विरसा हेस्सा, कुरपे दोराईबुरु, विरसा हेस्सा (अन्य व्यक्ति), हरिचरण दोराईबुरु शामिल हैं। सभी गाव से फरार हैं।

prime article banner

जानकारी के अनुसार, पत्‍‌नी सूना दोराईबुरु आरोपितों के भय से दोनों बच्चों हरि दोराईबुरु व कांडे दोराईबुरु के साथ टोंटो थाने में शरण ले रखी है। मंगलवार को पुलिस ने केंजरा गांव और आसपास के जंगलों में खोजबीन की, पर शव नहीं मिला। सूना दोराईबुरु ने बताया कि दो वर्ष पूर्व आरोपितों ने डायन का आरोप लगाकर गाव से भगा दिया था। इसके बाद पूरा परिवार सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर के नेपाली बस्ती में रहकर मजदूरी करने लगा।

मवेशियों की खोज के दौरान हमला

सोमवार को गाव आए तो अपने मवेशियों को खोजने लगे। तभी आरोपितों ने घेरकर पति की हत्या कर दी। वह जान बचाकर भाग गई। अगर नहीं भागती तो आरोपित उसे भी मार डालते। सूना दोराईबुरु ने पुलिस को बताया कि आरोपित हरीचरण दोराईबुरु उसका भैंसुर है। उसने ही हत्या कराने के लिए आरोपियों को एक लाख रुपये देने का बात कही थी। उसने बताया कि खेती का मौसम होने के कारण पूरा परिवार गाव आया था। सोमवार को पति और पत्‍‌नी अपने मवेशियों को खोज रहे थे। इसी बीच यह घटना हुई। पत्‍‌नी के अनुसार, गोबाय दोराईबुरु की हत्या के बाद आरोपितों ने शव को जंगल में कहीं फेंक दिया है। उधर, टोंटो थाना प्रभारी ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। आरोपित फरार हो गए हैं। पुलिस छापेमारी कर रही है। शीघ्र गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.