Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी! दो नक्सली समर्थक भाई गिरफ्तार, 10 लाख रुपये लेवी की राशि समेत कई सामान बरामद

    Updated: Sun, 24 Mar 2024 08:05 PM (IST)

    सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है और पुलिस ने नक्सली संगठन के लिए वसूल की गयी 10 लाख रुपये से अधिक की लेवी की राशि व अन्य सामान के साथ दो नक्सली समर्थकों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पश्चिमी सिंहभूम जिले के घोर नक्सल प्रभावित टोंटो थाना अंतर्गत सरजामबुरू के पास से शनिवार को हुई।

    Hero Image
    नक्सलियों से दस लाख पचास हजार रुपये व सामग्री को पुलिस ने किया बरामद

    जागरण संवाददाता, चाईबासा। होली के एक दिन पहले सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने नक्सली संगठन के लिए वसूल की गयी 10 लाख रुपये से अधिक की लेवी की राशि के साथ दो समर्थकों को गिरफ्तार किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह गिरफ्तारी शनिवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के घोर नक्सल प्रभावित टोंटो थाना अंतर्गत सरजामबुरू के पास से की गयी है। गिरफ्तार नक्सली समर्थकों में सरजोमबुरू के राजेश देवगम एवं जयपाल देवगम शामिल हैं। दोनों सगे भाई हैं।

    पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने ये कहा 

    पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने रविवार को यहां बताया कि प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है।

    इसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा की तीन बटालियन, झारखंड जगुआर एवं सीआरपीएफ की नौ बटालियनों की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।

    सूचना के आधार पर किया गिरफ्तार

    अभियान के दौरान प्राप्त सूचना के बाद टोन्टो थाना अंतर्गत सरजोमबुरू के राजेश देवगम एवं जयपाल देवगम को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली। उनके स्वीकारोक्ति बयान में बताया गया था कि टोन्टो थानान्तर्गत वनग्राम जिम्की इकीर और राजाबासा के आस-पास जंगली-पहाड़ी क्षेत्र में शीर्ष नक्सलियों के द्वारा पूर्व में प्राप्त लेवी का पैसा छुपाकर रखा गया है।

    ये सामान किया बरामद

    विशेष अभियान संचालित कर शनिवार को टोंटों थाना के वनग्राम जिम्की इकीर और राजाबासा के आस-पास जंगली पहाड़ी क्षेत्र से 10 लाख 50 हजार रुपये नकद एवं अन्य दैनिक उपयोग का सामान बरामद किया गया।

    इसमें लेवी प्राप्त करने वाला लेवी रसीद, लगभग 100 ग्राम अर्ध ठोस गुलाबी संदिग्ध विस्फोटक सामग्री, तीन वायरलेस सेट, एक रेडियो सेट, एक टैबलेट, एक वायरलेस चार्जर, पावरबैंक आदि भी शामिल है।

    ये भी पढ़ें- 

    BJP सांसद सुनील सिंह का कटा पत्ता? चतरा सीट पर बढ़ा सस्पेंस, झारखंड में सियासी हलचल तेज

    PM Modi, अमित शाह, CM Yogi समेत कई दिग्गज पहुंचेंगे झारखंड! टारगेट-14 को लेकर BJP ने बनाया स्पेशल प्लान