तमिलनाडु में फंसी हैं हाटगम्हरिया की युवतियां
पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया प्रखंड के ग्राम दुधजोड़ी की महिला समिति लॉकडाउन में तमिलनाडु में फंस कर रह गईं हैं।
By JagranEdited By: Published: Fri, 29 May 2020 08:59 PM (IST)Updated: Sat, 30 May 2020 06:19 AM (IST)
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया प्रखंड के ग्राम दुधजोड़ी की महिला समिति लॉकडाउन में तमिलनाडु में फंस कर रह गईं हैं। जानकारी के मुताबिक ये युवतियां तमिलनाडु केजी डेनिम लिमिटेड कंपनी कोयंबटूर में कार्यरत हैं। कंपनी वाले इसके लिए समूह का सहयोग नहीं कर रहे हैं। मानकी मुण्डा संघ कोल्हान पोड़ाहाट केंद्रीय कमेटी के महासचिव चन्दन होनहागा के मुताबिक कंपनी वाले एवं दलालों द्वारा इस समूह को झारखंड आने से रोका जा रहा है। लॉकडाउन में फंसी युवतियों में मुक्ता सुरीन, सुकुरमुनी कुंकल, सविता बोदरा, सपानी बोदरा, सुखमति हासदा, उर्मिला चेरवा, रतनी चेरवा आदि शामिल हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें