Move to Jagran APP

ब्राजील को सदर व बाबूराम को टोंटो मंडल अध्यक्ष की मिली जिम्मेवारी

संवाद सहयोगी, चाईबासा : जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है वैसे-वैसे भाजपा अपनी मंडल कमेटियों को मजबूर करने में जुट गई है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Jan 2019 10:55 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jan 2019 10:55 PM (IST)
ब्राजील को सदर व बाबूराम को टोंटो मंडल अध्यक्ष की मिली जिम्मेवारी
ब्राजील को सदर व बाबूराम को टोंटो मंडल अध्यक्ष की मिली जिम्मेवारी

संवाद सहयोगी, चाईबासा : जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है वैसे-वैसे भाजपा अपनी मंडल कमेटियों को मजबूर करने में जुट गई है। इसी के तहत शनिवार को पश्चिम ¨सहभूम भाजपा ने प्रदेश के निर्देशानुसार चाईबासा विधानसभा के दो मंडल में प्रखंड अध्यक्ष की घोषणा भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र नंदी ने पार्टी कार्यालय में कर दी है। इसमें सदर प्रखंड अध्यक्ष के लिए ब्राजील सुंडी एवं टोंटो प्रखंड अध्यक्ष बाबू राम लागुरी को बनाया गया है। जिलाध्यक्ष दिनेश नंदी ने बताया कि विगत दिनों सदर प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष सचिन पुरती अपने पारिवारिक कार्यो में व्यस्तता के कारण पार्टी एवं पद से इस्तीफा दिया था। टोंटो प्रखंड के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष पातोर बालमुचू बीमारी के कारण पार्टी को समय देने में असमर्थ रहने के कारण पदमुक्त किया गया था। इस वजह से दोनों जगह प्रखंड अध्यक्ष पद खाली चल रहा थी। मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष विकास कुमार शर्मा, संजय अखाड़ा, विजय देवगम, चुगरा सुंडी, दिनेश मुंडा, सुरा लागुरी, चंद्रमोहन तियु, सरिता सवैया, घनश्याम गोप, अमृत हेंब्रम, साधो कालुंडिया, दिनेश लागुरी, विश्वान मछुआ आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.