दो दोस्तों के साथ मिलकर दोस्त ने की थी बागुन की हत्या
संवाद सूत्र, सोनुवा : पश्चिम सिंहभूम के सोनुवा थानाक्षेत्र के अर्जुनपुर गांव के पास संजय नदी के भजभजनिया घाट से पिछले दो माह पूर्व मिले अज्ञात शव की शिनाख्त होने के साथ ही हत्याकांड का खुलासा भी हो गया है।
संवाद सूत्र, सोनुवा : पश्चिम सिंहभूम के सोनुवा थानाक्षेत्र के अर्जुनपुर गांव के पास संजय नदी के भजभजनिया घाट से पिछले दो माह पूर्व मिले अज्ञात शव की शिनाख्त होने के साथ ही हत्याकांड का खुलासा भी हो गया है। शव की पहचान गोईलकेरा थानाक्षेत्र के कलसुआ निवासी 30 वर्षीय युवक बागुन कोड़ाह के रूप में हुई है। उसकी हत्या बोयकेड़ा निवासी उसके ही दोस्त विश्वनाथ चाम्पिया(20 वर्ष) ने ही उसी गांव के अपने दो दोस्तों चाड़ा उर्फ मंगल ¨सह सुरीन (19 वर्ष) एवं छोटा इंदे उर्फ डोडा मारू के साथ मिलकर की थी। सोनुवा पुलिस ने दो आरोपित विश्वनाथ चाम्पिया एवं चाड़ा उर्फ मंगल ¨सह सुरीन को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपित छोटा इंदे उर्फ डोडा मारू पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के प्रयास में लगी हुई है। सोनुवा थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का खुलासा किया। शव की पहचान के बाद हुआ मामले का खुलासा
सोनुवा थाना प्रभारी के मुताबिक नदी से शव बरामद करने के बाद पुलिस इसे लावारिस मानते हुए छानबीन कर रही थी। इस दौरान पिछले दिनों शव की पहचान किए जाने के साथ ही परिजनों ने पुलिस को बताया गया कि मृतक बागुन बोयकेड़ा निवासी उसके दोस्त विश्वनाथ चाम्पिया के घर में रहता था। बागुन एवं विश्वनाथ दोनों अच्छे दोस्त थे। दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना था। परिजनों से जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले में छानबीन की। जिसमें मृतक का दोस्त विश्वनाथ चाम्पिया ही मुख्य आरोपित निकला। पैसे के लालच या विवाद में दोस्त की कर दी हत्या
थाना प्रभारी के मुताबिक घटना के कुछ दिनों पहले बागुन किसी शहर में मजदूरी करने गया था। वहां से पैसा कमाकर वापस गांव लौटा था। पैसे के लालच या किसी अन्य विवाद में ही आरोपित विश्वनाथ ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उसकी धारदार हथियार से हत्या कर शव को संजय नदी में बहा दिया था। पुलिस ने हत्या में उपयोग किए गए हथियार को भी बरामद किया है। शनिवार को पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों को जेल भेज दिया है। साथ ही एक आरोपित की की खोज में लगी हुई है।