फरवरी में टाटा से बंडामुंडा तक थर्ड लाइन होगी चालू : डीआरएम
चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के सामने ध्वजारोहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चक्रधरपुर रेल मंडल प्रबंधक विजय कुमार साहू ने कहा कि यह चक्रधरपुर की जनता के लिए ऐतिहासिक एवं गौरवमय पल है।
जासं, चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के सामने ध्वजारोहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चक्रधरपुर रेल मंडल प्रबंधक विजय कुमार साहू ने कहा कि यह चक्रधरपुर की जनता के लिए ऐतिहासिक एवं गौरवमय पल है। यह फ्लैग ईस्टर्न रीजन का दूसरा सबसे ऊंचा फ्लैग है। रांची में ईस्टर्न क्षेत्र का ऊंचा बड़ा फ्लैग है। जबकि भारत का यह 62 वां फ्लैग है। यह सौगात देने के लिए फ्लैग फाउंडेशन आफ इंडिया को धन्यवाद।
कहा कि चक्रधरपुर मंडल लौह अयस्क उत्पादन के लिए जाना जाता है। इस कार्यक्रम से हमें एक और नई पहचान व कामयाबी मिलेगी। निस्वार्थ प्रेम एवं विश्व शांति के लिए यह फ्लैग गांधीजी की पुण्यतिथि को समर्पित है। डीआरएम ने कहा कि इस ऐतिहासिक दिन पर ही थर्ड लाइन की एनआइ वर्क पूरा कर चक्रधरपुर से सोनुवा तक की कड़ी चालू कर दी जाएगी। फरवरी माह में टाटा से बंडामुंडा तक थर्ड लाइन चालू कर दी जाएगी।
हमने एक दिन में 6400 वैगन निकालने का रिकार्ड भी बनाया है। लोडिग के मामले में चक्रधरपुर मंडल पूरे देश में अब दूसरे नंबर पर है। जल्द ही हम पहले नंबर पर होंगे। चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन में एक एडिशनल लूप लाइन और नया प्लेटफार्म बनाया जाएगा। कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि 23 फरवरी से 5 मार्च तक चक्रधरपुर में फुटबॉल लीग का आयोजन होगा। जबकि 8 मार्च से 23 मार्च तक स्टील एक्सप्रेस फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन कराएंगे। सिंहभूम को शिक्षा में दें सहयोग : गीता कोड़ा
अपने संबोधन में सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा ने चक्रधरपुर को यह खुबसूरत इतिहास देने के लिए नवीन जिदल का आभार जताया। सांसद ने कहा कि आमजन को किसी भी दिन तिरंगा फहराने का हक दिलाया। सिंहभूम क्षेत्र बेहद पिछड़ा है। यहां की जनता का ख्याल रखें। सिंहभूम को शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग करें, ताकि यहां की प्रतिभा बाहर आ सके। चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव ने भी सांसद गीता कोड़ा की मांग को दोहराते हुए कहा कि इस अति पिछड़े क्षेत्र पर ध्यान दिया जाए तो हम काफी आगे बढ़ सकते हैं।