गोईलकेरा में कारो नदी की तेज धार में बह गया अधेड़
गोईलकेरा के गम्हरिया पंचायत अंतर्गत रेला गांव में पीडीएस का अनाज लेक
By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Aug 2020 08:36 PM (IST)Updated: Mon, 17 Aug 2020 06:25 AM (IST)
संवाद सूत्र गोईलकेरा : गोईलकेरा के गम्हरिया पंचायत अंतर्गत रेला गांव में पीडीएस का अनाज लेकर लौट रहा एक व्यक्ति कारो नदी की तेज धार में बह गया। घटना शनिवार की दोपहर करीब दो बजे की है। जानकारी के अनुसार बांगुरकिया ग्राम निवासी बुधराम चेरोवा (47) ग्रामीणों के साथ जन वितरण प्रणाली का अनाज लेने गम्हरिया आया था। अनाज लेने के बाद वह वापस लौट रहा था कारो नदी में पुल नहीं होने के कारण ग्रामीणों को नदी जान हथेली पर रखकर पार करना पड़ता है। सिर पर अनाज से भरी बोरी रखकर उफनती नदी को पार करने के दौरान बुधराम तेज धार में बह गया। उसके साथ आए लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, पर वे विफल रहे। लोगों ने नदी में बुधराम की तलाश भी की पर उनका कुछ पता नहीं चल सका है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें