Move to Jagran APP

मवि खेड़ियाटांगर के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविद प्रसाद का निधन

तांतनगर प्रखंड के मध्य विद्यालय खेड़ियाटांगर के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविंद प्रसाद का निधन हो गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 May 2019 06:03 PM (IST)Updated: Sun, 05 May 2019 06:33 AM (IST)
मवि खेड़ियाटांगर के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविद प्रसाद का निधन
मवि खेड़ियाटांगर के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविद प्रसाद का निधन

जासं, चाईबासा : तांतनगर प्रखंड के मध्य विद्यालय, खेड़ियाटांगर के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविंद प्रसाद का आकस्मिक निधन शुक्रवार शाम को हो गया। चाईबासा गुटुसाई निवासी एवं एसपीजी मिशन बालक मध्य विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक स्व. कुशल प्रसाद के सुपुत्र अरविंद ह्रदय रोग से पीड़ित थे। शुक्रवार शाम बाजार से घर लौटने के क्रम में अचानक उनकी तबियत खराब हो गई। बारिश होने के कारण तत्काल उनका उपचार नहीं किया जा सका। अरविंद अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र एवं एक पुत्री को छोड़ गए हैं। 1994 बैच के शिक्षक रहे अरविंद एक कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व के धनी थे। उन्हें हाल ही में प्रोन्नति मिली थी। उनका स्थानांतरण खूंटपानी प्रखंड से तांतनगर किया या था। इनके निधन पर नीमडीह पंचायत के मुखिया सुमित्रा देवगम, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष गुमदा तियू, उपाध्यक्ष अशोक राम, रानी पूनम, प्रधान सचिव उपेन्द्र प्रसाद, संयुक्त सचिव आनंद गुप्ता, दिनेश चंद्र सवैयां, मीडिया प्रभारी कृष्णा देवगम, दामू सुंडी, सपन साहू, अनवर हुसैन, विमल किशोर बोयपाई, मुक्ति रानी सवैयां, संजय कुशल गोप, मालती सिकु, रूबी हांसदा, अजीत चौरसिया, राकेश श्रीवास्तव ने शोक व्यक्त किया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.