झाड़गांव-चांदीपोस पुलिया में मुख्य सड़क पर टाटा मैजिक पलटा, बाल-बाल बचा ड्राईवर
सोनुवा-गोईलकेरा मुख्य सड़क में झाड़गांव-चांदीपोस पुलिया में शनिवार की सुबह एक टाटा मैजिक वाहन पलट गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Aug 2020 08:02 PM (IST)Updated: Sun, 16 Aug 2020 08:02 PM (IST)
संवाद सूत्र, सोनुवा : सोनुवा-गोईलकेरा मुख्य सड़क में झाड़गांव-चांदीपोस पुलिया में शनिवार की सुबह एक टाटा मैजिक वाहन पलट गया। वाहन सोनुवा की ओर से गोईलकेरा की ओर जा रहा था। इस दौरान चांदीपोस पुलिया में अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे पलट गया। हालांकि घटना में वाहन का ड्राईवर बाल-बाल बच गया। झाड़गांव-चांदीपोस पुलिया पिछले कई वर्षों से यहां जर्जर हाल में है। पुलिया के साथ ही इसके दोनों और सड़क भी जर्जर है। यहां पुलिया के साथ-साथ सड़क में भी गड्ढे हैं जो हमेशा वाहनों के लिए हमेशा खतरा बन हुए हैं। बड़े और मालवाहक वाहन यहां मुश्किल से पार हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक यहां पार होते समय कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बाल-बाल बचते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें