Move to Jagran APP

सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर छात्र-छात्राओं का किया चयन

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को एसपीजी मिशन बालिका विद्यालय चाईबासा के प्रांगण में स्कूली बच्चों का चयन कार्यक्रम के लिए किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Jan 2020 06:45 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jan 2020 06:45 PM (IST)
सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर छात्र-छात्राओं का किया चयन
सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर छात्र-छात्राओं का किया चयन

जागरण संवाददाता, चाईबासा : गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को एसपीजी मिशन बालिका विद्यालय चाईबासा के प्रांगण में स्कूली बच्चों का चयन कार्यक्रम के लिए किया गया। इसमें 15 विद्यालयों के प्रतिभागी छात्र-छात्राएं शामिल हुए। चयन में निर्णायक मंडली में चंदना दत्ता, बिबगासनुस होरो, एसके मल्लिक मुख्य रूप से उपस्थित थे। अंतिम कार्यक्रम 25 जनवरी को मांगीलाल रूंगटा प्लस टू उच्च विद्यालय में किया जाएगा। सभी कार्यक्रम उपायुक्त अरवा राजकमल के निर्देशानुसार जिला प्रशासन की ओर से किया जाएगा। चयन कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधीक्षक अनिल कुमार चौधरी, इप्टा के सदस्य कैशर परवेज, विद्यालय की प्रधानाचार्या आनंदिता अग्रवाल मिज उपस्थित थीं।

loksabha election banner

25 जनवरी को शाम 6 बजे आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा

- मंगलाचरण : एसजेडीएवी पब्लिक स्कूल चाईबासा।

- देश भक्ति नृत्य आठ मिनट : राजकीय कन्या उच्च विद्यालय चाईबासा।

- नारी सशक्तीकरण आठ मिनट : कस्तूरबा गांधी बालिका उवि, टोंटो।

- अनेकता में एकता गीत पांच मिनट : संत जेवियर्स बालिका उवि, चाईबासा।

- नारी शक्ति नृत्य नाटिका आठ मिनट : एकलव्य मॉडल उवि, तोरसिदरी।

- नागपुरी नृत्य छह मिनट : एसपीजी मिशन बालिका उवि चाईबासा।

- तेरी मिट्टी नृत्य नाटिका छह मिनट : संत विवेका इंग्लिश मीडियम स्कूल, चाईबासा।

- पर्यावरण बचाव छह मिनट : मांगीलाल रूंगटा प्लस टू उवि, चाईबासा।

- बापू की अमर कहानी 15 मिनट : एसजेडीएवी पब्लिक स्कूल चाईबासा।

- पर्यावरण संरक्षण सात मिनट : कस्तूरबा गांधी बालिका उवि, चाईबासा।

- वंदेमातरम गीत एवं केशरी 5 मिनट : लूथेरन उवि चाईबासा।

- महिला जागृति आठ मिनट : कस्तूरबा गांधी बालिका उवि खूंटपानी।

- मेरी मिट्टी गीत पांच मिनट : स्कॉट हिदी बालिका उवि, चाईबासा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.