भगवान गणेश की प्रतिमा का हुआ विसर्जन
चक्रधरपुर : लगातार 11 दिनों तक गणपति बप्पा की शहर में पूजा अर्चना के बाद रविवार शाम को प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Sep 2018 12:23 AM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 12:23 AM (IST)
चक्रधरपुर : लगातार 11 दिनों तक गणपति बप्पा की शहर में पूजा अर्चना के बाद रविवार शाम को प्रतिमा का विसर्जन हुआ। किशोर संघ चक्रधरपुर की ओर से स्थानीय मुनिबाबा धर्मशाला में गणेशबप्पा की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई थी। प्रत्येक दिन दोपहर एवं शाम को भोग का वितरण भी हुआ ।इस दौरान प्रत्येक दिन आरती के दौरान काफी संख्या में गणेश बप्पा के भक्त मौजूद रहे। प्रत्येक दिन भजन संध्या के अलावे गणेश जी का दर्शन करने शहर एवं आसपास के लोग भी पहुंचते थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें