प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने किया जैंतगढ़ का दौरा
संसू, जैंतगढ़ : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने जैंतगढ़ आसपास क्षेत्र का सघन दौरा किया। क्षेत्र के लोगों से मिलकर दिवाली और बंदना पर्व की शुभकामना दी।
संसू, जैंतगढ़ : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने जैंतगढ़ आसपास क्षेत्र का सघन दौरा किया। क्षेत्र के लोगों से मिलकर दिवाली और बंदना पर्व की शुभकामना दी। कार्यकर्ताओं से भी मिले। जैंतगढ भंगापुल चौक में देर तक कार्यकर्ताओं के साथ बातें करते रहे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं के निदान का वादा किया। कायकर्ताओं से जनता के बीच रहने, सरकार के काम से जनता को लाभ दिलाने, सरकार के काम का प्रचार प्रसार करने और जन समस्याओं का निदान करने को कहा। उन्होंने सियाल जोड़ा, देवगांव, बरहमपुर, मानिकपुर, सोसोपी, कुदाहातु, बेलपोसी, पुकाम व रामचन्द्रपुर आदि क्षेत्र का दौरा किया। उनके साथ जिला अध्यक्ष शुरू नंदी, धीरज ¨सह, सतपाल बेहरा, महावीर अग्रवाल आदि उपस्थित थे।