महावीर मंडल का पुरस्कार वितरण आज
संस चाईबासा रामनवमी शोभायात्रा बड़े ही हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर मं
संस, चाईबासा : रामनवमी शोभायात्रा बड़े ही हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर मंगलवार को शाम छह बजे महावीर मंडल की ओर से शहीद पार्क गांधी मैदान के पास पुरस्कार वितरण किया जाएगा। यह जानकारी महावीर मंडल के अध्यक्ष दिलीप साव ने दी है। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा में शामिल सभी अखाड़ों में सर्वश्रेष्ठ झंडा, सर्वश्रेष्ठ खेल, सर्वश्रेष्ठ अनुशासन, सर्वश्रेष्ठ बाजा, सर्वश्रेष्ठ शस्त्र प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। इन सभी अखाड़ों को चयनित करने के लिए महावीर मंडल द्वारा निर्णायक मंडली रखी गई थी। पुरस्कार वितरण समारोह में महावीर मंडल के सभी संरक्षक, इस वर्ष की कमेटी के सभी पदाधिकारी, सभी अखाड़ा अध्यक्ष व महामंत्री तथा साथ में शोभायात्रा में विशेष योगदान देने हेतु चयनित रास्तों पर शिविर लगाने वाले सभी सदस्य उपस्थित रहेंगे।