विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आपके लिए रेल की जरूरी खबर: दक्षिण पूर्व रेलवे ने टाटानगर और खड़गपुर समेत कई रूटों की ट्रेनें कीं रद, कई के मार्ग बदले

Published: Sun, 11 Oct 2026 06:29 PM (IST)

दक्षिण पूर्व रेलवे ने आद्रा रेल मंडल में विकास कार्यों के कारण 12 से 18 अक्टूबर तक 8 ट्रेनों को ...और पढ़ें

दक्षिण पूर्व रेलवे ने 12 से 18 अक्टूबर तक विभिन्न तिथियों में कुल 8 ट्रेनों का परिचालन रद करने की घोषणा की है।

दक्षिण पूर्व रेलवे ने 12 से 18 अक्टूबर तक विभिन्न तिथियों में कुल 8 ट्रेनों का परिचालन रद करने की घोषणा की है। 

HighLights

  1. आद्रा मंडल में विकास कार्यों के कारण ट्रेनें प्रभावित।

  2. कई ट्रेनों का मार्ग बदला या शॉर्ट टर्मिनेशन हुआ।

जासं, चक्रधरपुर। आद्रा रेल मंडल में चल रहे विकास कार्यों और बुनियादी ढांचा सुधार के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे ने 12 से 18 अक्टूबर तक विभिन्न तिथियों में कुल 8 ट्रेनों का परिचालन रद करने की घोषणा की है। 
 
इसके अलावा, रेलवे ने यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए 6 ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन कर चलाने का निर्णय लिया है, जबकि 1 एक्सप्रेस ट्रेन का मार्ग परिवर्तित किया गया है। 
 
ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए रेलवे ने यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी है।
 

ये ट्रेनें इन तिथियों में रहेंगी रद 

  • ट्रेन नंबर 68046/68045 आद्रा-आसनसोल-आद्रा मेमू: 12 से 18 अक्टूबर तक रद रहेगी। 
  • ट्रेन नंबर 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू: 15 और 17 अक्टूबर को रद रहेगी। 
  • ट्रेन नंबर 68023/68024 झारग्राम-पुरुलिया-झारग्राम मेमू: 12, 15 और 17 अक्टूबर को रद रहेगी। 
  • ट्रेन नंबर 68013/68014 खड़गपुर-टाटानगर-खड़गपुर मेमू: 12, 15 और 17 अक्टूबर को रद रहेगी।
 

शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन ट्रेनें 

  • आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू (68055/68056): 12, 15 और 17 अक्टूबर को यह ट्रेन केवल आद्रा स्टेशन तक ही चलाई जाएगी। 
  • टाटानगर-आसनसोल-बराभूम मेमू (68056/68060): 15 और 17 अक्टूबर को यह ट्रेन आद्रा स्टेशन तक ही संचालित होगी।
  • आद्रा-बराभूम-आद्रा मेमू (68053/68054): 12, 15 और 17 अक्टूबर को यह ट्रेन केवल पुरुलिया तक ही चलेगी।
 

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेन 

15 अक्टूबर को टाटानगर स्टेशन से प्रस्थान करने वाली ट्रेन नंबर 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग यानी चांडिल, गुंडा बिहार और मुरी के रास्ते हटिया तक चलाई जाएगी। 
 
रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेन के समय और स्थिति की पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।