शंकर महाराज बने चाईबासा न्यायालय के नए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी
जासं चाईबासा शंकर कुमार महाराज चाईबासा व्यवहार न्यायालय के नए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) बनाए गए हैं। शंकर कुमार महाराज इससे पहले गिरीडीह में पदस्थापित थे।
जासं, चाईबासा : शंकर कुमार महाराज चाईबासा व्यवहार न्यायालय के नए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) बनाए गए हैं। शंकर कुमार महाराज इससे पहले गिरीडीह में पदस्थापित थे। इनके अलावा पश्चिमी सिंहभूम जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कृष्णकांत मिश्रा को चाईबासा व्यवहार न्यायालय में ही अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (एसीजेएम) के पद पर पदस्थापित किया गया है। अतिरिक्त पोड़ाहाट अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी (एसडीजेएम) राजेश कुमार को एसीजेएम के रूप में प्रोन्नत करते हुए रामगढ़ भेजा गया है। चक्रधरपुर रेलवे मजिस्ट्रेट दिलीप राजेश्वर तिर्की को प्रोन्नत कर रामगढ़ जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव के पद पर स्थानांतरित किया गया है। वहीं सदर अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सह किशोर न्याय परिषद के प्रधान न्यायाधीश सह व्यवहार न्यायालय के निबंधक कुमारी जीव को प्रोन्नत करते हुए पश्चिमी सिंहभूम जिला विधिक सेवा प्राधिकार का सचिव बनाया गया है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए हाईकोर्ट ने सप्ताह भर के अंदर सभी को अपने नए दायित्व को संभालने का आदेश दिया है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप