गिलुवा से मिले सरयू व काले, चर्चाओं का बाजार गर्म
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : अहले सुबह पूर्व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा के करीबी काले और मंत्री सरयू राय प्रदेश भाजपा अध्यक्ष गिलुवा से मिले।
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : अहले सुबह पूर्व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा के करीबी अमरप्रीत ¨सह काले एवं राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री सरयू राय ने प्रदेशाध्यक्ष सह सांसद लक्ष्मण गिलुवा से अलग-अलग मुलाकात की। हालांकि इस मुलाकात को सामान्य व औपचारिक मुलाकात की संज्ञा दी गई। लेकिन जानकारों के अनुसार अलग-अलग वन टू वन हुई इस बैठक को भाजपा में चल रही खींचतान से जोड़कर देखा जा रहा है। कुछ का यह भी दावा है कि प्रदेशाध्यक्ष कई मामलों को लेकर नाराज चल रहे हैं। इसी कारण यह बैठक हुई। हालांकि इस मामले पर प्रदेशाध्यक्ष का पक्ष नहीं लिया जा सका। बताया गया कि वे मुलाकात के बाद ही जमशेदपुर चले गए।