विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

South Eastern Railway का बड़ा फैसला: हावड़ा, हटिया और सांतरागाछी रूट की ट्रेनों में बढ़ेंगे AC कोच, 12 ट्रेनों से घटेंगे जनरल डिब्बे

Published: Thu, 01 Oct 2026 07:55 PM (IST)

दक्षिण पूर्व रेलवे ने त्योहारों के मौसम में यात्रियों की सुविधा के लिए 12 लंबी दूरी की ट्रेनों में एसी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. त्योहारों के कारण यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए फैसला।

  2. अक्टूबर से लागू होगा यह बदलाव, जनरल कोच कम होंगे।

जासं, चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) ने वातानुकूलित (AC) श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। रेलवे प्रशासन ने लंबी दूरी की 12 प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों में जनरल डिब्बों की संख्या में कटौती कर उनकी जगह AC कोच लगाने की घोषणा की है। 
 
यह नया आदेश अक्टूबर से प्रभावी होगा। रेलवे से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इन ट्रेनों में 1 या 2 जनरल कोचों को हटाकर उनके स्थान पर एक 2nd AC और एक 3rd A) कोच जोड़े जाएंगे। 
 
हालांकि, रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि जनरल क्लास के यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए इन ट्रेनों में समग्र रूप से कम से कम चार जनरल कोच मौजूद रहेंगे।
 

किन ट्रेनों में किस तारीख से होगा बदलाव 

हावड़ा - साईनगर शिर्डी - हावड़ा एक्सप्रेस: 

  • ट्रेन नंबर 22894 (हावड़ा-शिर्डी) में 8 अक्टूबर से और ट्रेन नंबर 22893 (शिर्डी-हावड़ा) में 10 अक्टूबर से 1 जनरल कोच घटाकर 1 एसी टू-टियर कोच जोड़ा जाएगा।
 

सांतरागाछी - आनंद विहार - सांतरागाछी एक्सप्रेस: 

  • ट्रेन नंबर 22857 (सांतरागाछी-आनंद विहार) में 5 अक्टूबर से और ट्रेन नंबर 22858 (आनंद विहार-सांतरागाछी) में 6 अक्टूबर से 1 जनरल डिब्बा हटाकर 1 एसी टू-टियर कोच लगाया जाएगा।
 

हटिया - सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल (बेंगलुरु) एक्सप्रेस: 

  • ट्रेन नंबर 18637 (हटिया-बेंगलुरु) में 3 अक्टूबर से और ट्रेन नंबर 18638 (बेंगलुरु-हटिया) में 6 अक्टूबर से 2 जनरल डिब्बे कम कर 1 थर्ड एसी और 1 एसी टू-टियर कोच जोड़ा जाएगा।
 

हटिया - पूर्णिया कोर्ट - हटिया एक्सप्रेस: 

  • ट्रेन नंबर 18626 (हटिया-पूर्णिया) में 4 अक्टूबर से और ट्रेन नंबर 18625 (पूर्णिया-हटिया) में 5 अक्टूबर से 1 जनरल कोच की जगह 1 नॉन-एसी चेयर कार कोच लगाया जाएगा।
 

हावड़ा - यशवंतपुर - हावड़ा एक्सप्रेस: 

  • ट्रेन नंबर 22831 (हावड़ा-यशवंतपुर) में 7 अक्टूबर से और ट्रेन नंबर 22832 (यशवंतपुर-हावड़ा) में 9 अक्टूबर से 2 जनरल कोच हटाकर 1 थर्ड एसी और 1 एसी टू-टियर कोच लगेगा।
 

सांतरागाछी - तिरुपति - सांतरागाछी एक्सप्रेस: 

  • ट्रेन नंबर 22855 (सांतरागाछी-तिरुपति) में 4 अक्टूबर से और ट्रेन नंबर 22856 (तिरुपति-सांतरागाछी) में 5 अक्टूबर से 2 जनरल डिब्बों के स्थान पर 1 थर्ड एसी और 1 एसी टू-टियर कोच जोड़ा जाएगा।
 
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि फेस्टिव सीजन के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ और रिजर्व्ड श्रेणियों में लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, जिससे अधिक से अधिक यात्रियों को कन्फर्म सीट और आरामदायक सफर की सुविधा मिल सकेगी।