दशहरा-दीपावली में यात्रियों को राहत, दक्षिण पूर्व रेलवे ने बढ़ाईं 6 स्पेशल ट्रेनों की सेवाएं
दक्षिण पूर्व रेलवे ने दशहरा, दिवाली और छठ पूजा के लिए 6 विशेष ट्रेनों का फेरा बढ़ाया है, जिससे रांची, ...और पढ़ें

दशहरा, दिवाली और छठ पूजा के लिए 6 विशेष ट्रेनों का फेरा बढ़ाया।
HighLights
दक्षिण पूर्व रेलवे ने त्योहारों के लिए 6 विशेष ट्रेनों का फेरा बढ़ाया।
रांची, खड़गपुर, चक्रधरपुर के यात्रियों को इन ट्रेनों से मिलेगा लाभ।
पीसीएसओ ने राउरकेला रेलखंड पर खामियां देख सुधार के निर्देश दिए।
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। त्योहारों पर में अपने घर जाने की प्लानिंग कर रहे यात्रियों के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे ने बड़ी राहत दी है। दशहरा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ और कंफर्म टिकट की मारामारी को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने ट्रेन ऑन डिमांड स्पेशल ट्रेनों का फेरा बढ़ाने की घोषणा कर दी है। इन ट्रेनों के चलने से रांची, खड़गपुर , चक्रधरपुर रेल मंडल के सैकड़ो यात्रियों को फ़ायदा होगा।
इन स्पेशल ट्रेनों का रेलवे ने बढ़ाया फेरा
- 05 अक्टूबर से 30 नवंबर और 07 से 28 दिसम्बर तक ट्रेन नंबर 08611 सांतरागाछी - अजमेर विशेष किराया स्पेशल का परिचालन होगा।
- 08 अक्टूबर से 26 नवंबर और 03 से 28 दिसम्बर तक ट्रेन नंबर
- 08612 अजमेर - सांतरागाछी विशेष किराया स्पेशल का परिचालन होगा।
- 02 अक्टूबर से 27 नवंबर तक ट्रेन नंबर 08045 शालिमार - चर्लपल्ली विशेष किराया सुपरफास्ट स्पेशल का परिचालन होगा।
- 03 अक्टूबर से 28 नवंबर तक ट्रेन नंबर 08046 चर्लपल्ली - शालिमार विशेष किराया स्पेशल का परिचालन होगा।
- 03 अक्टूबर से 28 नवंबर तक ट्रेन नंबर 02877 रांची - आनन्द विहार टर्मिनल विशेष किराया स्पेशल का परिचालन होगा।
- 04 अक्टूबर से 29 नवंबर तक ट्रेन नंबर 02878 आनन्द विहार टर्मिनल - रांची विशेष किराया स्पेशल का परिचालन होगा।
राउरकेला-बंडामुंडा रेलखंड पर खामियों पर अधिकारियों को फटकार
दक्षिण पूर्व रेलवे के प्रिंसिपल चीफ सेफ्टी ऑफिसर(पीसीएसओ) कमल किशोर सिन्हा ने शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर राउरकेला पहुंचे। सुबह करीब आठ बजे निरीक्षण स्पेशल ट्रेन स्पीक के माध्यम से राउरकेला पहुंचने के बाद उन्होंने स्पीक में सवार होकर बंडामुंडा, ए-कैबिन होते हुए डुमेरता तक विंडो इंस्पेक्शन किया।
निरीक्षण के दौरान डुमेरता सेक्शन में किलोमीटर संख्या 404/31 के समीप स्थित ब्रिज संख्या-3 का जायजा लिया। इसके बाद डुमेरता रेलवे फाटक के पास किलोमीटर संख्या 411/27 पर मौजूद पॉइंट संख्या-101 का निरीक्षण किया। उन्होंने जॉइंट लाइन संख्या-2, रेलवे लेवल क्रॉसिंग गेट संख्या आरबी थ्री सी तथा रेलवे ओएचई व्यवस्था की भी बारीकी से जांच की।
निरीक्षण के दौरान कुछ खामियां मिलने पर पीसीएसओ ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को रेलवे परिचालन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा सभी सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा। इसके बाद पीसीएसओ ने लाठीकाटा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।
वहां से वे बिमलगढ़ रेलवे स्टेशन होते हुए बारसुआ रेलवे स्टेशन पहुंचे। बारसुआ में उन्होंने रेलवे फाटक, स्टेशन परिसर और बिजली से जुड़े उपकरणों की बारीकी से जांच की। निरीक्षण कार्यक्रम पूरा करने के बाद वे शाम करीब पांच बजे राउरकेला के लिए रवाना हुए।
