सर्च अभियान में सुरक्षाबलों ने एक माओवादी को किया गिरफ्तार
पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा थाना क्षेत्र में चलाए गए सर्च अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने एक माओवादी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत माहथा ने शनिवार शाम प्रेस वार्ता कर बताया कि गोईलकेरा थाना क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान मुकुंद पूर्ति नामक व्यक्ति को पकड़ा गया है।
संवाद सूत्र, गोईलकेरा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा थाना क्षेत्र में चलाए गए सर्च अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने एक माओवादी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत माहथा ने शनिवार शाम प्रेस वार्ता कर बताया कि गोईलकेरा थाना क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान मुकुंद पूर्ति नामक व्यक्ति को पकड़ा गया है। इसके पास से एक देसी कट्टा, 17 जिंदा कारतूस एवं कई नक्सली पर्चे बरामद किए गए हैं । गोईलकेरा थाना में उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि गोईलकेरा थाना क्षेत्र के बुरुहुंडरु , डुमरिया, कुला, सरबील, रघुनाथपुर, इलाके में माओवादियों द्वारा पोस्टरबाजी की जा रही है। सूचना के बाद तुरंत पुलिस व सीआरपीएफ द्वारा सर्च अभियान चलाया गया। सर्च अभियान के दौरान प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के सदस्य मुकुंद पूर्ति को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में गोईलकेरा थाने में मुकुंद पूर्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपित को जेल भेज दिया गया है। छापेमारी टीम मे थाना प्रभारी विकास कुमार, रंजीत महतो, दिनेश कुमार मंडल, असीम कुमार लकड़ा, सीआरपीएफ 60 बटालियन आदि शामिल थे। मुकुंद पूर्ति का अपराधिक इतिहास
सर्च अभियान के दौरान गिरफ्तार नक्सली मुकुंद पूर्ति का पुराना आपराधिक इतिहास है। गोईलकेरा थाना के डेरवा में दिलवर भेगरा की हत्या, हाथीबुरु से सांडिबुरू जाने वाली कच्ची सड़क पर 64 आइडी केन बम लगाने, कुईडा क्षेत्र में पोस्टर बाजी करने को लेकर मामले दर्ज हैं।