पूर्णिया में 10 साल से अधूरा कस्तूरबा गांधी विद्यालय
आदिवासी सेंगल अभियान और झारखंड दिशुम पार्टी के संयुक्त तत्वाधान में पूर्णिया आमजोड़ा गांव में रविवार को मुंडा राधानाथ गोप की अध्यक्षता में बैठक हुई।
संवाद सूत्र, जगन्नाथपुर : आदिवासी सेंगल अभियान और झारखंड दिशुम पार्टी के संयुक्त तत्वाधान में पूर्णिया आमजोड़ा गांव में रविवार को मुंडा राधानाथ गोप की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में हासा और भाषा के साथ-साथ रोजगार व शिक्षा, सड़क, स्कूल पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में प्रमुखता के साथ पूर्णियां गांव में बन रहे कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जगन्नाथपुर के नए भवन के अधर में लटके निर्माण कार्य को लेकर चर्चा की गई। बैठक में आदिवासी सेंगेल अभियान के प्रखंड मुख्य संयोजक जय¨सह ¨सकु ने कहा कि कस्तूरबा विद्यालय के निर्माण व गुणवत्ता की जांच की जाए। वर्तमान कस्तूरबा बालिका विद्यालय पताहातु गांव में चल रहा है। स्कूल की छात्राएं एक बेड में तीन के हिसाब से सोती हैं। पूर्णिया में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का भवन निर्माण 2008-2009 में शुरू हुआ था। इसकी प्राक्कलित राशि लगभग दो करोड़ 65 लाख है। भवन का निर्माण कार्य राज्य परियोजना रांची के द्वारा निविदा पर भवन निर्माण विभाग से हरिओम कंट्रक्शन बोकारो को मिला। वर्ष 2010 तक निर्माण चला। उसके बाद रुक-रुककर चलता रहा। जय¨सह ने कहा कि अगस्त 2018 में विद्यालय की छत पर सेंटरिंग और छड़ भी डाला गया है लेकिन छत की ढलाई नहीं हुई है। कस्तूरबा विद्यालय पूर्णिया के अलावा टोंटो प्रखंड व खूंटपानी प्रखंड में भी विद्यालय भवन निमार्ण निविदा उसी वित्तीय वर्ष में हुई थी। दोनों प्रखंड में विद्यालय बनकर तैयार हो गया है। किन्तु पूर्णियां में करीब 10 साल से अधूरा है। भवन निर्माण में लगे मजदूरों को मजदूरी तक नहीं मिली है। करीब 2 लाख रुपये मजदूरी बकाया है। बैठक में अध्यक्ष रोबिन हेस्सा, उपाध्याय कृपा बांद्रा, तुलसी हेस्सा बिरसा हेस्सा, •िारांजी हेस्सा, सुनील हेस्सा, रमेश हेस्सा, अमन हेस्सा, सुभाष चंद्र, बुधराम, चोक्रो, मुकुंद, माना, चामरा ,डोरसोना, सोमनाथ आदि उपस्थित थे।