चक्रधरपुर के स्काउट एंड गाइड व रोवर रेंजर को जीएम ने किया सम्मानित
जागरण संवाददाता चक्रधरपुर दक्षिण पूर्व रेल मुख्यालय गार्डेनरीच कोलकाता के जनरल मैनेजर ए
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेल मुख्यालय गार्डेनरीच कोलकाता के जनरल मैनेजर एसके मोहंती ने चक्रधरपुर रेल मंडल के सफल स्काउट एंड गाइड, रोवर व रेंजर कैडेट्स को राज्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस संबध में स्काउट एंड गाइड के जगन्नाथ डोरा ने बताया कि चक्रधरपुर रेल मंडल के दिनेश प्रसाद, मंजीत कुमार, नितेश राज, तारीक अनवर, अभिषेक अधिकारी, हितेश महतो,निखिल को स्काउट सेक्शन का राज्य पुरस्कार जीएम ने प्रदान किया। जबकि विकास सिंह, अमन कुमार, संदीप शर्मा, हरिओम चतुर्वेदी, चंदन महतो को रोवर सेक्शन का राज्य पुरस्कार प्रदान किया गया। गाइड सेक्शन में कशिश कुमारी रजक को और रेंजर सेक्शन में नम्रता कुमारी, मनीषा महतो को और सुनील महतो को अस्सिटेंट ट्रेनर स्काउट का राज्य पुरस्कार जीएम एसके मोहंती ने प्रदान किया। चक्रधरपुर पहुंचने पर सभी स्काउट एंड गाइड, रोवर व रेंजर को चक्रधरपुर रेल मंडल के डिस्ट्रीक कमिशनर स्काउट सह सीनियर डीएमएम अरूप कुमार डे और एडीआरएम बीके सिन्हा ने बधाई दी और कहा कि स्काउट एंड गाइड संस्था अपनी सेवाएं देते रहें और समाज के प्रति अच्छे कार्य में बढ़- चढ़कर हिस्सा लें।