मां भगवती केरा के मंदिर में आज होगा सप्तचंडी महायज्ञ
मां भगवती मंदिर केरा की प्राचीन प्रतिमा की पुर्नस्थापना दिवस पर मंदिर में सोमवार 9 दिसंबर को चंडी महायज्ञ आयोजित है। इस महायज्ञ में केरा 84 मौजा के अलावे कोल्हान भर के लोग आमंत्रित हैं। बता दें कि मां भगवती की प्रतिमा पिछले साल चोरी हो गई थी।
जासं, चक्रधरपुर : मां भगवती मंदिर केरा की प्राचीन प्रतिमा की पुर्नस्थापना दिवस पर मंदिर में सोमवार 9 दिसंबर को चंडी महायज्ञ आयोजित है। इस महायज्ञ में केरा 84 मौजा के अलावे कोल्हान भर के लोग आमंत्रित हैं। बता दें कि मां भगवती की प्रतिमा पिछले साल चोरी हो गई थी। पुलिस प्रशासन की मदद से प्रतिमा बरामदगी के बाद नौ दिसंबर को सप्तचंडी महायज्ञ आयोजित कर मां की प्रतिमा मंदिर में स्थापित किया गया था। जिसके एक साल पूरे होने पर इस वर्ष मां भगवती मंदिर प्रबंध समिति की ओर से चंडी महायज्ञ मंदिर परिसर में आहूत है। इस मौके पर भव्य महायज्ञ पूर्णाहूति कार्यक्रम आयोजित है। जो भी दंपति या भक्त यज्ञाहूति में भाग लेना चाहते हैं वे प्रबंध समिति से संपर्क कर आहूति देंगे। इधर इस उपलक्ष्य को धार्मिक उत्सव के रूप में मनाने की तैयारी पूरी हो गई है। मंदिर परिसर में ही यज्ञ कुंड निर्माण की गई है। विधि विधान पूर्वक यज्ञ आयोजन में स्थानीय पंडितों का योगदान रहेगा। मंदिर प्रबंध समिति कई दिनों से पंडितों से संपर्क में रहकर यज्ञ की तैयारी में जुटा था। इस दौरान कई प्रकार के वैदिक रीति रिवाज होंगे। दिन भर मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहेगा। मंदिर समिति ने भक्तों से आग्रह किया है कि वे यज्ञ में भाग लें। मंदिर का पुजारी ही निकला आरोपी मां भगवती मंदिर की सैकडों साल प्राचीन प्रतिमा की चोरी होने के सप्ताह भर में ही पुलिस ने बरामद किया था। तत्कालीन एसपी के निर्देश पर गठित एसआइटी की टीम ने पूरे मामले का ,खुलासा किया था। डीएसपी सकलदेव राम उसके लीडर थे। इस मामले में प्रतिमा की चोरी मंदिर के पुजारी ने ही किया था। जिसके आरोप में पुजारी को पुलिस ने गिरफतार कर जेल भेजा है। पुजारी अब तक जेल में है। किसी कोर्ट ने अब तक जमानत नहीं दी है।हाईकोर्ट ने भी जमानत याचिका खारिज कर दी है। मुर्ति बरामदगी के बाद कोर्ट से प्रतिमा को लेने के बाद 9 दिसंबर 2018 को वैदिक विधि से पुर्नस्थापित किया गया था। मंदिर परिसर में ही बनेगी खीर खिचड़ी यज्ञ के दौरान भक्तों के लिये खीर खिचड़ी का भोग बनेगा। सैकड़ों लोगों के भोग की व्यवस्था मां भगवती मंदिर प्रबंध समिति की ओर से की गई है। यज्ञाहूति में सैकड़ों लोग भाग लेंगे।