आपसी सौहार्द के लिए शांति समिति ने किया रामनवमी कमेटी को सम्मानित
जैंतगढ़ में रामनवमी झंडा शांति पूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होने से शांति समिति के सदस्य काफी उत्साहित हैं।
संवाद सूत्र, जैंतगढ़ : जैंतगढ़ में रामनवमी झंडा शांति पूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होने से शांति समिति के सदस्य काफी उत्साहित हैं। सदस्यों ने धन्यवाद सभा का आयोजन कर एक दूसरे को धन्यवाद देने के साथ गमछा ओढ़ाकर सम्मनित किया। दोनों समुदाय के लोगों ने आपसी सौहार्द की नाजिर पेश की। एक दूसरे को सहर्ष सम्मानित किया। इस अवसर पर शांति समति के लोगों ने प्रशासन की सक्रियता और तत्परता की भूरी-भूरी प्रशंसा की। मौके पर जगन्नाथपुर के थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक एएसआई उमेश प्रसाद, उमेश कुमार सिंह को समिति के सदस्यों ने गमछा ओढ़ाकर सम्मानित किया। विशेष रूप से रामनवमी झंडा समिति के अध्यक्ष शंभू गुप्ता, ग्रामीण मुंडा सह मामू संघ के आंचल अध्यक्ष सत्यनारायण राठौर, जमीयत अलिदिस के सदर हबीबुला उमरीद, समाजसेवी मुना पोदार, बिनय साह आदि को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शंभू गुप्ता ने दोनों समुदाय और प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापन किया। मामू संघ के अंचल अध्यक्ष सत्यनारायण राठौर ने कहा थाना प्रभारी मोदक का रोल काफी सकारात्मक रहा है। उनके मिलनसार छवि के कारण यह संभव हो पाया है इनका नाम मधुसूदन मोदक नहीं मधुसूदन मनमोहक होना चाहिए।