नगर परिषद ने शुरू कराई रोरो नदी छठ घाट की सफाई
संस, चाईबासा : नगर परिषद की ओर से रोरो नदी छठ घाट की सफाई शुरु कर दी गई है। गुरुवार को नगर परिषद कर्मियों के द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूर लगा कर रोरो नदी के करणी मंदिर छठ घाट का सफाई किया गया।
संस, चाईबासा : नगर परिषद की ओर से रोरो नदी छठ घाट की सफाई शुरु कर दी गई है। गुरुवार को नगर परिषद कर्मियों के द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूर लगा कर रोरो नदी के करणी मंदिर छठ घाट का सफाई किया गया। इस दौरान कर्मी मुन्ना आलम ने कहा कि छठ महापर्व को देखते हुए नपा की ओर से सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिससे पूरा रोरो नदी के छठ घाट की सफाई हो सके। तीन-चार दिन के अंदर रोरो नदी के सभी छठ घाटों की सफाई युद्ध स्तर पर पूरा किया जायेगा। इसके अलावा घाट तक आने का सड़क, घाट में कपड़ा बदलने का रुम आदि भी बनाया जायेगा। अब नियमित रुप से छठ घाटों की सफाई करने के बाद पानी से धोया जायेगा और फिर पूरे क्षेत्र में डीडीटी का छीड़काव किया जायेगा।