विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राउरकेला-पुरी एक्सप्रेस के रूट में बदलाव, 15 मार्च से खुर्दा रोड पर ही थमेंगे पहिए, देखें पूरा शेड्यूल

Published: Sat, 07 Mar 2026 07:22 PM (GMT+05:30)

पुरी रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म अपग्रेडेशन कार्य के चलते दक्षिण पूर्व रेलवे ने राउरकेला-पुरी एक्सप्रेस के मार्ग में महत्वपूर्ण बदलाव ...और पढ़ें

फाइल फोटो।

फाइल फोटो।

HighLights

  1. ट्रेन 18125/18126 खुर्दा रोड से चलेगी, पुरी तक नहीं जाएगी।

  2. यह बदलाव 15 मार्च से 15 मई 2026 तक लागू रहेगा।

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। ओडिशा के पुरी रेलवे स्टेशन पर Platform Upgradation कार्य के चलते दक्षिण पूर्व रेलवे ने यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। ईस्ट कोस्ट रेलवे के इस कार्य के कारण चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली राउरकेला-पुरी एक्सप्रेस को अगले दो महीनों के लिए शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट करने का निर्णय लिया गया है।

15 मार्च से 15 मई तक प्रभावी रहेगा बदलाव 

रेलवे से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह बदलाव 15 मार्च से शुरू होकर 15 मई 2026 तक लागू रहेगा। इस दौरान ट्रेनें पुरी स्टेशन तक न जाकर रास्ते में ही अपनी यात्रा समाप्त और वहीं से शुरू करेंगी।

ट्रेनों के परिचालन का नया विवरण:

  •     ट्रेन नंबर 18125 (राउरकेला-पुरी एक्सप्रेस): राउरकेला से प्रस्थान करने वाली यह ट्रेन अब केवल खुर्दा रोड स्टेशन तक ही जाएगी। खुर्दा रोड से पुरी के बीच इसका परिचालन पूरी तरह रद रहेगा। 
  •     ट्रेन नंबर 18126 (पुरी-राउरकेला एक्सप्रेस): यह ट्रेन पुरी स्टेशन के बजाय खुर्दा रोड स्टेशन से अपनी यात्रा शुरू करेगी और राउरकेला तक जाएगी। पुरी से खुर्दा रोड के बीच यह ट्रेन रद रहेगी।


रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा की योजना इसी बदलाव को ध्यान में रखकर बनाएं। पुरी जाने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को अब खुर्दा रोड से आगे की यात्रा के लिए वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना होगा।