बोकारो का एएसआइ मझगांव में सड़क दुर्घटना में हुआ जख्मी
संवाद सूत्र, मझगांव : मझगांव थाना क्षेत्र के सरगरिया मुख्य सड़क पर मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
संवाद सूत्र, मझगांव : मझगांव थाना क्षेत्र के सरगरिया मुख्य सड़क पर मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त होने से एक पुलिस कर्मी जख्मी हो गया। पुलिस कर्मी की पहचान कुंवर ¨सह जामुदा (50 वर्ष) के रूप में हुई है। वह पश्चिमी सिंहभूम जिले के खूंटपानी प्रखंड के लोहरदा का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि सरगरिया गांव में दुर्घटना के बाद करीब एक घंटे तक सड़क पर ही तड़पता रहा लेकिन कोई सहायता को नहीं पहुंचा। इस बीच राहगीर से सूचना मिलने पर मझगांव थाने के एएसआइ रामजी ¨सह ने घटनास्थल पर पहुंचकर उनको बेहोशी की हालत में मझगांव रेफरल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने उसकी पहचान के लिए उसके मोबाइल को खंगाला लेकिन घर का पता नहीं मिला। इसके बाद पर्स में मिले पहचान पत्र से उसकी पहचान हुई। वह बोकारो में एएसआइ के पद पर पदस्थापित है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया।