टीइपीएल कंपनी के हाइवा ने रेल कर्मचारी को मारी ठोकर
संवाद सूत्र सोनुवा सोनुवा में शुक्रवार को दोपहर करीब चार बजे राजगांव रेल फाटक के पा
संवाद सूत्र, सोनुवा : सोनुवा में शुक्रवार को दोपहर करीब चार बजे राजगांव रेल फाटक के पास थर्ड लाइन का काम करने वाली टीइपीएल कंपनी के एक हाइवा ने ड्यूटी से लौट रहे रेल कर्मचारी को धक्का मार दिया। जिससे चक्रधरपुर देवगांव निवासी पचास वर्षीय रेल कर्मचारी जोगेश्वर प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पैर में गंभीर चोट लगी है। घटना में रेल कर्मचारी की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के मुताबिक रेल कर्मचारी जोगेश्वर प्रधान अपनी ड्यूटी खत्म कर थर्ड लाइन कार्यस्थल होते हुए सोनुवा वापस आ रहा था। वहीं, टीइपीएल कंपनी के हाइवा वाहन संख्या जेएच 06एफ 4240 ने धक्का मार दिया। जिससे रेल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद अन्य रेल कर्मचारियों व ग्रामीण उसे इलाज के लिए चक्रधरपुर ले गए। ज्ञात हो कि गुरुवार को भी टीइपीएल कंपनी के एक हाइवा ने गोलमुंडा रेल फाटक के पास एक बाइक सवार को धक्का मार दिया था। जिसमें बाइक सवार अपने परिवार के सदस्यों के साथ बाल-बाल बच गए थे।