दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत
जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र में बिगतोपांग गांव स्थित तालाब के सामने तीखे मोड़ पर शनिवार की सुबह दो बाइकों की सीधी टक्कर हो गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई। युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। अगर उसके सिर पर हेलमेट होता तो आज जिंदा होता। वहीं दूसरी बाइक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
संवाद सहयोगी, चाईबासा : जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र में बिगतोपांग गांव स्थित तालाब के सामने तीखे मोड़ पर शनिवार की सुबह दो बाइकों की सीधी टक्कर हो गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई। युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। अगर उसके सिर पर हेलमेट होता तो आज जिंदा होता। वहीं दूसरी बाइक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
मृतक की पहचान बड़ाझींकपानी निवासी तरणी सेन पान (40) के रूप में हुई। वह गितिलपी स्थित आइएलएफएस में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत था। जबकि घायल बड़ाझींकपानी गांव के रामसाई टोला निवासी शैलेंद्र हांसदा (24) है। वह टाटा कालेज में पार्ट वन बीएससी की पढ़ाई कर रहा है। चाईबासा के स्टेशन कालोनी में भाड़ा के घर में रहता है।
बताया जाता है कि चाईबासा से करीब 12 किलोमीटर दूर बिगतोपांग गांव के तालाब के सामने तीखे मोड़ पर सुबह करीब 8.30 बजे घटी है। तरणी शुक्रवार को नाइट शिफ्ट खत्म कर करीब आठ बजे घर वापस जा रहा था। वहीं शैलेंद्र हांसदा किसी काम से अपने घर जा रहा था। बिगतोपांग गांव पार करने के बाद वह फिर से चाईबासा की ओर लौटने लगा। गांव के समीप तीखे मोड़ पर दोनों मोटरसाइकिल की आपस में टक्कर हो गई। दोनों को 108 एम्बुलेंस से सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने तरणी सेन पान को मृत घोषित कर दिया। परिजन का कहना है कि तरणी सेन कभी हेलमेट नहीं छोड़ता है। तरणी अपनी पत्नी सुनीता देवी के साथ रहता था।