सी¨लग फैन मरम्मत के दौरान लगा करंट, मौत
संवाद सूत्र, मनोहरपुर : मनोहरपुर थाना क्षेत्र के पुरानापानी गांव में सी¨लग फैन मरम्मत करने के दौरान करंट से मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Sep 2018 12:16 AM (IST)Updated: Tue, 25 Sep 2018 12:16 AM (IST)
संवाद सूत्र, मनोहरपुर : मनोहरपुर थाना क्षेत्र के पुरानापानी गांव में सी¨लग फैन मरम्मत करने के दौरान करंट लगने से पुरानापानी गांव निवासी 55 वर्षीय मार्शल लोमगा की मौत हो गई है। मार्शल के परिजन के अनुसार सोमवार की सुबह घर में फैन की मरम्मत कर रहे थे। इस दौरान उसका हाथ पंखे के कंडेंसर से छू गया। जिससे उनको करंट का जबरदस्त झटका लगा और बेहोश हो गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए तत्काल मनोहरपुर अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उनको मृत्य घोषित कर दिया। इधर सूचना मिलते ही मनोहरपुर पुलिस कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु चक्रधरपुर भेज दिया। इधर मार्शल को मौत से उनके परिवार वाले शोकाकुल है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें