Move to Jagran APP

गुवा में हुई मॉ बासती दुर्गा पूजा

गुवा क्षेत्र स्थित योगनगर में 27वें साल मां बासती दुर्गा पूजा रजत जयंती पूजोत्सव पूरी श्रद्धा के साथ किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Apr 2019 07:19 PM (IST)Updated: Sat, 13 Apr 2019 07:19 PM (IST)
गुवा में हुई मॉ बासती दुर्गा पूजा
गुवा में हुई मॉ बासती दुर्गा पूजा

गुवा : गुवा क्षेत्र स्थित योगनगर में 27वें साल मां बासती दुर्गा पूजा रजत जयंती पूजोत्सव पूरी श्रद्धा के साथ किया जा रहा है। बीते 11 अप्रैल को माता का पट खुलने के बाद विधिवत षष्ठी एवं सप्तमी पूजा के बाद शनिवार 13 अप्रैल को महाष्टमी एवं महारामनवमी पूजा की गई। रविवार को सुबह चार बजे से छह बजे नवमी पूजा की जाएगी। पूजोत्सव के संस्थापक अरूण कुमार श्रीवास्तव के दिशा-निर्देशन में दर्जनों महिला-पुरुष माता दुर्गा पूजोत्सव कार्यक्रम में अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

loksabha election banner

इस दौरान माता दुर्गा के जयकारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा है। वर्ष 1993 से चली आ रही मां दुर्गा का पूजोत्सव बीते साल की तुलना में सबसे अधिक आकर्षक रूप में देखा जा रहा है। पूजा के लिए माता दुर्गा की मूर्ति एवं पंड़ाल काफी मनोहारी एवं यादगार रखने वाली है। पूजा को सफल बनाने में सुरेन्द्र कुमार वर्मा, नटवर प्रधान, जयसिंह नायक, अजीत कुमार श्रीवास्तव, रवि गोप, विनोद कुमार सिंह, आशुतोष शास्त्री, विकास गोप, गदाधर करुवा, राजेश दास, सुबोध गोप, अनिल कुमार, राम बालक मेहता व अन्य का सराहनीय योगदान देखा गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.