पोणा संक्रांति पर उड़िया समाज ने महाप्रभु का लिया आशीर्वाद
उड़िया समुदाय के लोगों ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में पोणा संक्रांति मनाया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Apr 2019 07:14 PM (IST)Updated: Sun, 14 Apr 2019 07:14 PM (IST)
संवाद सूत्र, जगन्नाथपुर : उड़िया समुदाय के लोगों ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में पोणा संक्रांति मनाया। मौके पर लोगों ने भगवान जगन्नाथ की पूरे मनोयोग से पूजा-अर्चना की और सभी के लिए सुख और संपन्नता की कामना की। पूजा के बाद श्रद्धालुओं में मीठे शर्बत का वितरण किया गया तत्पश्चात प्रसाद स्वरूप खिचड़ी भोग का भी वितरण किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में सीनियर डीएसओ अशोक अग्रवाल, श्रीमती अग्रवाल सहित सुब्रतो जेना, ऋषिकेश साहू, आरवी साहू, पी. नायक, जेपी दास एवं संतोष कुमार होता शामिल रहे। इस आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति के अलावा स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर अपना यथोचित योगदान दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें