विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रायगड़ा डिवीजन में भूस्खलन का असर: चक्रधरपुर मंडल से गुजरने वाली राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस 21 तक रद

Published: Sun, 11 Oct 2026 06:55 PM (IST)

रायगड़ा रेल मंडल में भूस्खलन के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे ने चक्रधरपुर मंडल से गुजरने वाली दो ट्रेनें 13 से ...और पढ़ें

रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली दो प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन 13 से 21 अक्टूबर तक रद करने की घोषणा की है।

रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली दो प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन 13 से 21 अक्टूबर तक रद करने की घोषणा की है।

HighLights

  1. रायगड़ा भूस्खलन के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे की ट्रेनें प्रभावित।

  2. हावड़ा-जगदलपुर संबलेश्वरी एक्सप्रेस का रूट किया गया छोटा।

जासं, चक्रधरपुर। ईस्ट कोस्ट रेलवे के अंतर्गत आने वाले रायगड़ा रेल मंडल में अचानक हुए भूस्खलन (लैंडस्लाइड) के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली दो प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन 13 से 21 अक्टूबर तक रद करने की घोषणा की है।
 
इसके साथ ही दो अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों को उनके निर्धारित गंतव्य से पहले ही शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन कर चलाया जाएगा।
 
दुर्गापूजा और आगामी त्योहारों के समय ट्रेनों का परिचालन रद होने से यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
 

ये ट्रेनें इन तिथियों में रहेंगी रद 

  • ट्रेन नंबर 18107 राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस: 13 से 20 अक्टूबर तक पूरी तरह रद रहेगी।
  • ट्रेन नंबर 18108 जगदलपुर-राउरकेला एक्सप्रेस: 14 से 21 अक्टूबर तक रद रहेगी।
 

इन ट्रेनों का रूट किया गया छोटा  

  • ट्रेन नंबर 18005 हावड़ा-जगदलपुर संबलेश्वरी एक्सप्रेस: 13 से 20 अक्टूबर तक यह ट्रेन जगदलपुर के बजाय केवल कोरापुट स्टेशन तक ही चलाई जाएगी।
  • ट्रेन नंबर 18006 जगदलपुर-हावड़ा संबलेश्वरी एक्सप्रेस: 15 से 22 अक्टूबर तक यह ट्रेन जगदलपुर के स्थान पर कोरापुट स्टेशन से हावड़ा के लिए रवाना होगी।
 
रेल प्रशासन ने प्रभावित मार्ग पर पटरियों की सुरक्षा और मरम्मत कार्य तेज कर दिया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि स्टेशन रवाना होने से पहले अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति रेलवे हेल्पलाइन या आधिकारिक ऐप से अवश्य जांच लें।