भवन निर्माण के दौरान गिरा राजमिस्त्री, घायल
झींकपानी के बिष्टुमपुर में शनिवार को भवन निर्माण कार्य में लगे बंगाल के मुर्शिदाबाद का राजमिस्त्री 24 वर्षीय राहुल शेख 15 फीट ऊपर से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Jan 2020 11:34 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jan 2020 11:34 PM (IST)
संस, ईबासा : झींकपानी के बिष्टुमपुर में शनिवार को भवन निर्माण कार्य में लगे बंगाल के मुर्शिदाबाद का राजमिस्त्री 24 वर्षीय राहुल शेख 15 फीट ऊपर से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रीढ़ व कमर पर गंभीर अंदरूनी चोट आई है। घटना करीब 2:30 बजे के आसपास की बताई जाती है। घायल को सदर अस्पताल में एडमिट किया गया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। घायल के साथियों ने बताया कि पिछले करीब 1 माह से वे लोग बिष्टुमपुर में भवन निर्माण का कार्य कर रहे थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें