यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Railway News: 22 से 24 जून के बीच 30 ट्रेनें रहेंगी रद, कई का बदला गया रूट, देखें पूरा शेड्यूल
चक्रधरपुर रेल मंडल में एनआई और बुनियादी ढांचे के कार्यों के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे ने 22 से 24 जून ...और पढ़ें
-1750519875539_m.webp)
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के सलगाझरी स्टेशन में किए जा रहे एनआई कार्य और पूर्वी रेलवे में चल रहें बुनियादी ढांचे के कार्यों के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरने वाली 30 ट्रेनों का परिचालन 22 से 24 जून के बीच विभिन्न तिथियों में रद कर दिया है।
वहीं, 6 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन कर और दो लंबी दूरी की ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाएगी। इस संबंध में दक्षिण पूर्व रेलवे के डिप्टी चीफ ऑपरेशंस मैनेजर श्रीनिवास सामंत ने अधिसूचना पत्र जारी की है। ट्रेनों के रद होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पडे़गा।
ये ट्रेनें 22 एवं 23 जून को रद रहेगी
- ट्रेन नंबर 68010/68009 चक्रधरपुर-टाटा- चक्रधरपुर मेमू।
- ट्रेन नंबर 68128/68127 टाटा-चक्रधरपुर-टाटा मेमू।
- ट्रेन नंबर 68138/68137 चाईबासा-टाटा-चाईबासा मेमू।
- ट्रेन नंबर 68129/68130 टाटा-बादामपहाड़-टाटा मेमू।
- ट्रेन नंबर 68133/68134 टाटा-बादामपहाड़-टाटा पैसेंजर।
- ट्रेन नंबर 68085/68086 बरकाकाना-टाटा-बरकाकाना मेमू।
- ट्रेन नंबर 68006 टाटा-खड़गपुर मेमू।
- ट्रेन नंबर 68013 खड़गपुर-टाटा मेमू।
- ट्रेन नंबर 58027 खड़गपुर-टाटानगर पैसेंजर।
ये ट्रेनें 22 जून को रद रहेगी
- ट्रेन नंबर 68043/68044 टाटा-राउरकेला-टाटा मेमू।
ये ट्रेनें 23 जून को रद रहेगी
- ट्रेन नंबर 18019/18020 झारग्राम-धनबाद-झारग्राम मेमू।
ये ट्रेनें 22 से 24 जून तक रद रहेगी
- ट्रेन नंबर 58028 टाटानगर-खड़गपुर पैसेंजर।
- ट्रेन नंबर 68023/68024 झारग्राम-पुरुलिया-झारग्राम।
- ट्रेन नंबर 68123/68124 खड़गपुर-टाटानगर-खड़गपुर मेमू।
- ट्रेन नंबर 68011 खड़गपुर-टाटानगर मेमू।
- ट्रेन नंबर 68014 टाटानगर-खड़गपुर मेमू ।
ये ट्रेनें 23 और 24 जून को रद रहेगी
- ट्रेन नंबर 12021/12022 हावड़ा-बड़बिल-हावड़ा जन शताब्दी एक्सप्रेस।
22 और 24 जून को ये ट्रेन रहेगी रद
- ट्रेन नंबर 18019/18020 झारग्राम-धनबाद-झारग्राम एक्सप्रेस।
ये ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन कर चलेगी:
22 एवं 23 जून को ट्रेन नंबर 13301/13302 धनबाद-टाटा - धनबाद स्वर्ण रेखा एक्सप्रेस का परिचालन आद्रा स्टेशन तक होगा। यह ट्रेन आद्रा-टाटा-आद्रा स्टेशनों के बीच रद रहेगी। 22 एवं 23 जून को ट्रेन नंबर 68055/68056 आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू का परिचालन पुरूलिया स्टेशन तक होगा।
यह ट्रेन पुरूलिया-टाटानगर-पुरूलिया स्टेशनों के बीच रद रहेगी।
22 जून को ट्रेन नंबर 13512/ 13511 आसनसोल - टाटानगर -आसनसोल एक्सप्रेस का परिचालन पुरूलिया स्टेशन तक होगा। यह ट्रेन पुरूलिया - टाटानगर - पुरूलिया स्टेशनों के बीच रद रहेगी।
ये ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेगी
23 जून को अहमदाबाद स्टेशन से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 12833 अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सिनी-कांड्रा-चांडिल-आद्रा-मिदनापुर-खड़गपुर होते हुए हावड़ा तक चलेगी। ट्रेन नंबर 12833 अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस 24 जून को टाटानगर से खड़गपुर स्टेशनों के बीच रद रहेगी। 23 जून को न्यू तिनसुकिया स्टेशन से चलने वाली ट्रेन नंबर 15930 न्यू तिनसुकिया-तांबरम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग जॉयचंडी पहाड़-आद्रा-मिदनापुर-हिजली होते हुए तांबरम तक चलेगी। 24 जून को ट्रेन नंबर 15930 न्यू तिनसुकिया-तांबरम एक्सप्रेस का परिचालन पुरूलिया से टाटानगर स्टेशनों के बीच रद रहेगी।
