चक्रधरपुर रेल मंडल को मिली ओवरऑल इफिशिएंसी शील्ड
चक्रधरपुर रेल मंडल को इस वर्ष ओवरऑल इफिशिएंसी शील्ड हासिल करने का गौरव प्राप्त हुआ है।
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल को इस वर्ष ओवरऑल इफिशिएंसी शील्ड हासिल करने का गौरव प्राप्त हुआ है। इसकी घोषणा साउथ इस्टर्न रेलवे ने कर दी है। 23 अप्रैल को डॉक्टर बीसी रॉय इंस्टीच्यूट इस्टर्न रेलवे सियालदा में आयोजित होने वाले 64वें वार्षिक रेल सप्ताह समारोह में यह इफिशिएंसी शील्ड जीएम पीएस मिश्रा द्वारा प्रदान किया जाएगा। इफिशिएंसी शील्ड को लेने के लिए चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम छत्रसाल सिंह सहित विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी 22 अप्रैल की रात को हावड़ा के लिए रवाना होंगे। ज्ञात हो कि जीएम द्वारा प्रदान की जाने वाली इफिशिएंसी शील्ड रेलवे के विभिन्न विभागों के द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने पर हर वर्ष रेल सप्ताह समारोह के दौरान दिया जाता है। चक्रधरपुर रेल मंडल को मिली ये शील्ड
चक्रधरपुर रेल मंडल को इस वर्ष 29 इफिशिएंसी शील्ड में से 9 इफिशिएंसी शील्ड मिला है। जिसमें मैकेनिकल इंजीनियरिग शील्ड, टर्मिनल मैनेजमेंट शील्ड, मैटेरियल्स मैनेजमेंट शील्ड, लोको शील्ड, कोचिग डिपो शील्ड, कार्मिक शील्ड, बेस्ट कंस्ट्रक्शन फील्ड यूनिट शील्ड, ओलंपिया कप फॉर एक्सीलेंस इन स्पोर्ट्स और ओवर ऑल इफिशिएंसी शील्ड। वहीं नौ इफिशिएंसी शील्ड में से तीन शील्ड खड़गपुर, आद्रा रेल मंडल को साथ में मिला है।