आनंदपुर में लगा जनता दरबार
संवाद सूत्र, मनोहरपुर : आनंदपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को जनता दरबार कार्यक्रम हुआ।
संवाद सूत्र, मनोहरपुर : आनंदपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रखंड के जरूरतमंद लोगों की समस्या सुनी गई। साथ ही विधवा, वृद्धा पेंशन को आवेदन संग्रह किया गया। ग्रामीणों की सुविधा को प्रखंड कार्यालय में सभी विभागों के स्टॉल भी लगाए गए थे। बीडीओ शैलेन्द्र कुमार रजक ने दो गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और एक बच्चे अन्नप्राशन किया। लाभुक महिलाओं को रसोई गैस का वितरण किया गया। विभिन्न विभागों के स्टॉल भी लगे थे। 70 रोगियों का इलाज किया गया। इस दौरान प्रमुख नूतन प्यारी तोपनो, जिप सदस्य सवन हेम्ब्रोम, मुखिया मुनिलाल सुरीन, स्नेह तोपनो, दिलवर खाका, सिल्विया सुरीन, जेई मुख्तार खान, अमरनाथ नायक समेत पंचायत जनप्रतिनिधि, प्रखंडकर्मी, ग्रामीण मौजूद थे।